Logo

खेत में मिली तीन दिन से लापता काश्तकार की लाश,बीकानेर के सेरूणा थाना क्षेत्र का मामला,

बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना इलाकेे के गावं बिंझासर में तीन दिन से लापता एक काश्तकार की लाश पिछली शुक्रवार की रात उसके खेत में बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई। आज शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय परमाराम नैण तीन दिन पहले लापता हो गया था,परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होने पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा रखी थी। रात को मृतक की लाश खेत मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करने के बाद लाश को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार लाश तीन दिन पुरानी लग रही है,आशंका है कि ज्यादा शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों ने भी बताया कि परमाराम ज्यादा शराब पीने का आदि था। फिलहाल थाना पुलिस ने मृतक के सगे भाई की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस के अनुसार परमाराम शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी है। परिजनों ने उसकी मौत को लेकर किसी प्रकार संदेह जाहिर नहीं किया लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.