बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ा मुक्ता प्रसादा कॉलोनी का चोर,इस एरिया में आये दिन चोरी होती रहती है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा मुक्ता प्रसादा कॉलोनी का चोर
बीकानेर । शहर के मुक्ता प्रसाद नगर में पुलिस ने उस चोर को दबोच लिया है जो पिछले कई दिनों से बंद मकानों और प्रतिष्ठानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्त में आया आरोपी विष्णु प्रताप ङ्क्षसह राजपूत मुक्ता प्रसाद नगर का ही निवासी है। फिलहाल थाना पुलिस ने उसे पिछले दिनों ने उसे सैक्टर नंबर नो में नरेन्द्र अग्रवाल के मकान में हुई चोरी की वारदात के सिलसिले में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। सीआई एमपी नगर सुरेश कंस्वा ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में चोरी की कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। जानकारी में रहे कि नरेन्द्र अग्रवाल के मकान में हुई चोरी की वारदात में अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर चार सोने के कड़, छह सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, तीन जोड़ी कान के टॉप्स, एक छोटी सोने की चेन, एक सोने का तिमणीया समेत चांदी का सामान भी समेट ले गये। चोर का सुराग जुटाने के लिये पुलिस को करीब सप्ताहभर तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं जाकर काबू में आया।

