Logo

बीकानेर शराब माफियों ने बदला तरीका,छीेटी उम्र युवाओं का बनाया सप्लायर पांच युवकों से अवैध शराब बरामद

शराब माफियों ने बदला तरीका,छीेटी उम्र युवाओं का बनाया सप्लायर पांच युवकों से अवैध शराब बरामद
बीकानेर। पुलिस की सख्ती के बाद शराब माफियाओं ने अब तस्करी का तरीका बदल लिया है,इसके लिये माफियाओं ने अब छोटी उम्र युवाओं को सप्लायर बनाया है। इसका खुलासा रविवार को उस वक्त हुआ जब एमपी कॉलोनी थाना पुलिस  ने एक साथ अलग अलग जगहों पर छापामारी कर पांच युवाओं को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से तस्करी की शराब जब्त की। बताया जाता है कि गिरफ्त में आये युवाओं के पिठ्ठृ बैगों में अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने पांचों आरोपियों से कुल २४४ पव्वे बरामद किये। जिन्हे शराब की सप्लाई गुजरात में करनी थी। सीआई एमपी कॉलोनी सुरेश कंस्वा ने बताया कि शराब माफिया ने अब अपना तरीका बदल है,जो अब शराब के ठेको से शराब पैकिंग करवाकर कई लडक़ो को हायर कर उसे पिठु बैगों मे डालकर रेलगाड़ी में सवारी यात्रा के रूप में उपयोग कर शराब गुजरात सप्लाई करते है। गिरफ्त में आये युवकों में यूपी के आगरा निवासी साहनवाज उर्फ समीर पुत्र चांद मोहम्मद,तबरेज खान पुत्र मोहम्मद रफीक,भोलू पुत्र मेहन्दी हसन,सलमान पुत्र अफजल तथा अकरम कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी शामिल है। पांचों आरोपियों के उम्र 20-22 साल है। जिन्हे गुजरात में शराब सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया था। शराब तस्करी के इस मामले में इलाके के कई शराब ठेकेदारों की भूमिका भी सामने आई है । पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया है। आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम के हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी,साइबर सेल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव ,कास्टेबल रवीन्द्र,छगनालाल,महेश ,कैलाश ,रामस्वरूप,संजय चेतराम शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.