Logo

नशा करते-करते बने एमडी तस्कर, 52.27 ग्राम एमडी के साथ बीकानेर के दो युवक गिरफ्तार

नशा करते-करते बने एमडी तस्कर, 52.27 ग्राम एमडी के साथ बीकानेर के दो युवक गिरफ्तार

आईरा समाचार,अख्तर भाई बीकानेर। बीकानेर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने दो युवकों को 52.27 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक पहले नशा करते थे और नशे की लत पूरी करने के लिए नशीले पदार्थ की बिक्री में शामिल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आचार्यों का चौक निवासी पवन कुमार सिंघानिया पुत्र बुलाकी दास अग्रवाल तथा भट्टड़ों का चौक निवासी नितेश पुरोहित पुत्र राजकुमार पुरोहित के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एमडी के अलावा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह को मिले इनपुट के बाद डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। बीती रात गेमनापीर रोड स्थित तेरह मंजिला बिल्डिंग की बेसमेंट पार्किंग में आरोपियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई और डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार मय टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने एसपी मृदुल कच्छावा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी एमडी कहां से लेकर आए थे और इस नेटवर्क में उनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.