बीकानेर में 15 मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थ नष्ट, 8.70 करोड़ से अधिक कीमत के माल का निस्तारण
बीकानेर में 15 मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थ नष्ट, 8.70 करोड़ से अधिक कीमत के माल का निस्तारण
बीकानेर। बीकानेर पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने अवैध मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई करते हुए 15 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ 70 लाख 21 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान 34.457 ग्राम डोडा, 2.115 किलोग्राम गांजा, 2.37 ग्राम एमडी, 116.15 ग्राम स्मैक और 12.41 ग्राम एमडीएमए को नष्ट किया गया।
नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा और एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

