टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सफाई कर्मयोद्धाओं का किया सम्मान, जूते-जुराब और राशन सामग्री वितरित
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सफाई कर्मयोद्धाओं का किया सम्मान, जूते-जुराब और राशन सामग्री वितरित
बीकानेर। दीपावली के अवसर पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की ओर से सफाई कर्मयोद्धाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम के वार्ड नंबर 68 के पार्षद शंकर गहलोत और वार्ड नंबर 14 की पार्षद किरण देवी भाटी का भी सम्मान किया गया।टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने दोनों वार्डों के महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को जूते, जुराब, पांच किलो आटा और पांच किलो चावल वितरित किए। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों की मेहनत और शहर को स्वच्छ रखने में उनके योगदान की सराहना की गई कार्यक्रम में टीम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल, सोशल मीडिया रिपोर्टर साकिर और दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।विशेष आमंत्रित अतिथियों में समता नगर के कल्याण सुथार, सुरेश गोयल, स्वरूप राजपुरोहित, संजय गोदारा, विकास गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी सतपाल कंसल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सभी ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अंत में सभी सफाई कर्मचारियों का मुंह मीठा करवाया गया।

