Bikaner,मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाक्टर सोनी का किन्नर समाज अध्यक्ष मुस्कान बाई ने किया सेवा सम्मान से सम्मान
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाक्टर सोनी का किन्नर समाज अध्यक्ष मुस्कान बाई ने किया सेवा सम्मान से सम्मान
आईरा बीकानेर । शुक्रवार मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाक्टर गुंजन सोनी ,अतिरिक्त प्राचार्य डाक्टर एन एल मावर का किन्नर समाज अध्यक्ष मुस्कान बाई अग्रवाल, पियु बाई, भागीरथ कुमावत कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने माला और मोमेंटो देकर सेवा सम्मान से सम्मानित किया । इस अवसर पर किन्नर समाज अध्यक्ष मुस्कान बाई ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के कार्य की प्रशंसा की तो वही डाक्टर सोनी ने हर संभव गरीब के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिया । वही कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा की जल्दी ही कमेटी की ओर से निशुल्क एम्बुलेंस सेवा ऐसे लोगों के लिए शुरू की जायेगी जो वास्तव मे गरीब है उन मरीजों या डेड बॉडी को ले जाने के लिए यह एम्बुलेंस बिल्कुल निशुल्क रहेगी जिसका शुभारंभ कमेटी गुरु पुर्णिमा के पावन पर्व पर करेगी।

