तुलसीदास जयंती पर रिद्धि-सिद्धि गार्डन में भव्य सुंदरकांड पाठ
बीकानेर संत शिरोमणि श्री तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में नोखा रोड, गंगाशहर स्थित रिद्धि-सिद्धि गार्डन में श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
श्री सुंदरकांड पाठ के दौरान भक्ति और संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला। नारायण सोनी ने म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था संभाली। ताल-मृदंग और लयबद्ध धुनों के बीच बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सुंदरकांड का पाठ किया और श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भावविभोर नजर आए।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यश, नोवे, अनिरुद्ध, मेघना सोनी, दीक्षित चौहान, ईशानी शर्मा सहित अन्य बच्चों ने अपनी सेवाएं दीं। सोसायटी के बागवान रामजी तथा जमीन और सफाई कर्मचारी विष्णु ने भी श्रम सेवा में सहयोग किया।
समारोह में भगवानदास रामावत, श्रीमती रतन देवी, जेठमल रामावत, रामलाल प्रजापत, घनश्याम रामावत सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। योगेश भारद्वाज, नमन गोलछा तथा अन्य श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाएं सुधार कुमार सोनी, मनोज गुलगुलिया, विनोद रामावत और उज्ज्वल बछावत ने संभालीं। योगेश भारद्वाज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पानी की 100 छोटी बोतलों की व्यवस्था की गई। प्रसाद का वितरण व्यवस्थापक लक्ष्मण रामावत ने किया।सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, अनुशासित और व्यवस्थित रूप से व्यवस्थापक लक्ष्मण रामावत के निरीक्षण में संपन्न हुईं। सुंदरकांड पाठ के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात श्रीराम की आरती में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया।अंत में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से जय सियाराम के जयघोष के साथ संत शिरोमणि श्री तुलसीदास जी जयंती समारोह का समापन किया और एक-दूसरे को शुभ रात्रि की शुभकामनाएं दीं।

