, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक परम् पूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि
श्याम प्रसाद मुखर्जी को किया याद बीकानेर। शुक्रवार दिनांक 23 जून 2023 को पीबीएम अस्पताल रोड धूडी बाई धर्मशाला के पीछे वार्ड नंबर 35 में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया के नेतृत्व में भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक परम् पूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, गौरीशंकर रील, रेनू कुमारी, भारती, रागनी, विजय लक्ष्मी, बलबीर जी ,श्रीराज, देवीलाल तेजी, विजेंद्र वाल्मिकी, अनिल कुमार जावा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

