बीकानेर प्रशिक्षु आईपीएस अनुष्ठा कालिया का सर्व समाज द्वारा किया धन्यवाद प्रकट
बीकानेर प्रशिक्षु आईपीएस अनुष्ठा कालिया का सर्व समाज द्वारा किया धन्यवाद प्रकट
आईरा बीकानेर। मोहर्रम एवं निर्जला एकादशी पर्व के दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए बीकानेर प्रशिक्षु आईपीएस अनुष्ठा कालिया का मंगलवार को सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति द्वारा उनका धन्यवाद प्रकट किया गया। प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले मोहर्रम एवं निर्जला एकादशी पर्व पर दोनों धर्मों के बीच आपसी सोहार्द के साथ मनाने की कमान प्रशिक्षु आईपीएस अनुष्ठा कालिया के पास थी। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, उपाध्याय एनडी क़ादरी, सैय्यद अख्तर, मौलाना अलीमुद्दीन जामी, मेहबूब अली रंगरेज, भवानी आचार्य, रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले, रामदयाल भाटी, देवेश भाटी आदि ने अनुष्ठा कालिया को उनके सीओ सदर ऑफिस में गुलदस्ता, माला एवं शॉल ओढ़ाकर बेहतरीन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशंसा के साथ आभार व्यक्त किया।

