शिक्षकों की ज्वलंत मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (एसटीएफआई) का बीकानेर में प्रदर्शन, रैली निकालकर सरकार को भेजा ज्ञापन
पत्रकार इकबाल खान बीकानेर, 8 जुलाई 2026। राजस्थान शिक्षक संघ (एसटीएफआई) के प्रान्तीय आह्वान पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी और जिला मंत्री अरूण गोदारा के नेतृत्व में शिक्षकों की ज्वलंत मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (एसटीएफआई) जिला शाखा बीकानेर के बैनर तले शिक्षकों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर के माध्यम से शिक्षामंत्री, राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर शिक्षकों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।जिला मंत्री अरूण गोदारा ने संगठन के मांगपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करने, थर्ड ग्रेड शिक्षकों एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने, पे प्रोटेक्शन के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, आगामी शैक्षिक सत्र एक जुलाई से प्रारंभ करने, पोषाहार (MDM) एवं ट्रांसपोर्ट वाउचर का लंबे समय से बकाया भुगतान अविलंब करने, सभी विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ, बिजली, पानी एवं कमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्यालयों की स्वच्छता के लिए प्रत्येक विद्यालय में नियमित सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने, सभी संवर्गों के लिए स्थायी स्थानांतरण नीति लागू कर स्थानांतरण करने, एक अप्रैल 2026 तक की डीपीसी (DPC) प्रक्रिया पूर्ण करने, सभी नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, नव चयनित समस्त शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी करने तथा RGHS योजना को मजबूत करते हुए निरंतर जारी रखने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संगठन लंबे समय से आंदोलनरत है।प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने कहा कि संगठन शिक्षकों की वाजिब मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन सौंपे गए थे। इसके बाद 1 एवं 15 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। 16 जून को भी प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री को ज्ञापन दिए गए, लेकिन सरकार द्वारा अब तक शिक्षकों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी क्रम में आंदोलन को तेज करते हुए आज जिला मुख्यालय पर रैली और विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री एवं राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा गया।प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शिक्षकों की वाजिब मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो संगठन आगामी चरण में जयपुर और बीकानेर में बड़ा आंदोलन और तीव्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया, मनीष ठाकुर, किशोर पुरोहित, काशी सारस्वत, राकेश गोदारा, रतीराम सारण, ताराप्रकाश मोयल, मांगीलाल धतरवाल, महेंद्र सिंह पंवार, नाजरा परवीन, देवेंद्र सारण, खुमाणाराम सारण, पूनमचंद शर्मा, हुक्माराम झोरड़, केसराराम गोदारा, लालचंद थोरी, देवेंद्र जाखड़, जितेंद्र गोदारा, श्रीराम बिजारनिया, रूपाराम गोदारा, मांगीलाल सिद्ध, नितेश खेदड़, विशाल पंवार, कमल जाखड़, रविन्द्र विश्नोई, विजय सिंह, भंवर सांगवा, श्याम देवड़ा, शुभकरण नैण सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

