सरदारशहर से 18 वर्षीय युवती लापता, चाचा ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
पत्रकार इकबाल खान,चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र के गांव घड़सीसर से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बाबूलाल पुत्र गोगाराम मेघवाल (उम्र 35 वर्ष) निवासी घड़सीसर ने पुलिस थाना सरदारशहर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार बाबूलाल ने बताया कि उनकी भतीजी प्रवीण मेघवाल पुत्री कालूराम, उम्र 18 वर्ष, 3 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे घर पर खाना खाने के बाद सो गई थी। रात करीब 2 बजे वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5 बजे जब परिजन उठे तो वह घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रवीण की लंबाई करीब 5 फीट है। परिवादी ने आशंका जताई है कि सुनील पुत्र मंगीलाल सिहाग, निवासी देवासर, तहसील सरदारशहर, मोबाइल नंबर 8306914061, उनकी भतीजी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को प्रवीण मेघवाल या सुनील के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस थाना सरदारशहर को सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई कर युवती का जल्द पता लगाया जा सके।
सूचना लापता युवती के संबंध में सही एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को युवती के परिजनों की ओर से ₹5,000 (पांच हजार रुपये) का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।


