Logo

मनोहर सिंह लूणा बने बीकानेर संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सलावत खान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मनोहर सिंह लूणा बने बीकानेर संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सलावत खान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान में संगठनात्मक बदलाव करते हुए मनोहर सिंह लूणा को बीकानेर संभाग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सलावत खान को संस्थान का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश अध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया ने मनोहर सिंह लूणा की पदोन्नति एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए। लूणा पिछले चार वर्षों से बीकानेर जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे थे। संगठन हित में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।लूणा के संभागीय पद पर नियुक्त होने के बाद रिक्त हुए जिलाध्यक्ष पद पर संस्थान की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से सलावत खान को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद आयोजित स्वागत समारोह में मनोहर सिंह लूणा और सलावत खान का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, अरुण आहूजा, प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास, संभागीय अध्यक्ष जगमालाराम बिस्सू, सतीश यादव, विजयदान, महेंद्र तिवारी, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, भानी सिंह, अनूप सिंह, बनवारी लाल, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, हीरालाल, चंद प्रकाश, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, दिलीप सिंह, रमेश कुमार, रामसिंह राहर, असगर मोहम्मद सहित अनेक सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पुलिस कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने तथा अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.