बीकानेर में आगामी 5 अप्रैल को गोविंद राम मेघवाल की आमसभा, तैयारियों को लेकर बैठक
बीकानेर में आगामी 5 अप्रैल को गोविंद राम मेघवाल की आमसभा, तैयारियों को लेकर बैठक
आईरा बीकानेर बीकानेर। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की आमसभा को लेकर उनके फार्म हाउस पर बैठक आयोजित की गई। यह आमसभा आगामी 5 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसमें पूरे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। बैठक के दौरान मेघवाल ने जिला संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बड़े मुद्दों पर न तो प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और न ही कोई बड़ा आंदोलन खड़ा किया गया। साथ ही कुछ लोगों पर कार्यकर्ताओं को गुमराह करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप भी लगाए।मेघवाल ने हाल ही में हुए प्रदर्शन को लेकर दावा किया कि उसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल थे, जिससे पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बिजली, पानी, सड़क और प्रशासनिक व्यवस्था को बदहाल बताया, साथ ही पंचायत व निकाय चुनाव टालने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।इसके अलावा, हाल में वायरल ऑडियो-वीडियो की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई।बैठक में रामेश्वर गोदारा, क्यामुद्दीन पडिहार, मामराज साहरण, लालचंद आशोपा, गोविंद मूंड, रामकुमार तेतरवाल, यासीन, सुरेश चौधरी, मुमताज, बजरंग, बेनीवाल, सुधीर बिश्नोई, भीम सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

