Logo

जरा सामने तो आओ छलिये कार्यक्रम में गूंजे तराने।अमन कला केंद्र के द्वारा मंगलवार को स्थानीय टाऊन हाल में

जरा सामने तो आओ छलिये कार्यक्रम में गूंजे तराने

आईरा बीकानेर। अमन कला केंद्र के द्वारा मंगलवार को स्थानीय टाऊन हाल में गीतकार स्वर्गीय पं भरत व्यास की 41 वीं पुण्यतिथि एवं चरित्र अभिनेता स्वर्गीय बी एम व्यास की स्मृति में कार्यक्रम जरा सामने तो आओ छलिये आयोजित किया गया।
केंद्र अध्यक्ष एम रफ़ीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फल सब्जी मंडी अध्यक्ष एवं कांग्रेस शहर जिला कमेटी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरविंद मिढ़ा थे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि यामिनी जोशी पुत्री बी एम व्यास , यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा थे।
कार्यक्रम में डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, एम आर मुग़ल, डॉ अजय जोशी, डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, संजय सांखला , अविनाश भार्गव डॉ ,हिमांशु दाधीच, नेमीचंद गहलोत, रामदेव अग्रवाल , समुंद्र सिंह राठौड़, विपिन जैन, धर्मेंद्र सोनी, एम. आर. कुकरेजा ,अशोक सोनी जसमतिया, यशबशी माथुर सहित आदि विशेष मेहमान के तौर पर कार्यक्रम मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के निर्देशक अनवर अजमेरी ने बताया की कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार एम .रफीक. कादरी, ख्वाजा. हसन, कादरी ,अहमद. हारून. कादरी ,ललित मोहन शर्मा, सिराजुद्दीन खोखर ,अनिस खेरादी, अनवर अजमेरी ,समुंद्र सिंह राठौड़, गोपीका सोनी ,वैष्णवी श्री माली, डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ,डॉ हिमांशु दाधीच, भूपेन्द्र तिवाडी, एम.आर. कुकरेजा, कैलाश खरखौदिया, अशोक सोनी जसमतिया सहित अनेक बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों ने पण्डित भरत व्यास के लिखें गीत व बी एम व्यास की फिल्मों के गीत पेश किए। कार्यक्रम का संचालन एम रफ़ीक कादरी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.