Logo

बीकानेर सर्वोदय बस्ती में अतिक्रमण तोडऩे गई टीम पर निकाल ली तलवार,बोला हमला संभागीय आयुक्त भी रहे मौजूद

सर्वोदय बस्ती में अतिक्रमण तोडऩे गई टीम पर निकाल ली तलवार,बोला हमला संभागीय आयुक्त भी रहे मौजूद

बीकानेर। बीकानेर शहर के बाहरी क्षेत्र सर्वोदय बस्ती में अतिक्रमण तोडऩे के लिए गई नगर विकास न्यास की टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि तलवार से हमला बोला गया है। इस हमले में तीन लोगों को चोटें आई है। दिलचस्प बात ये है कि मौके पर संंभागीय आयुक्त नीरज के पवन व सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।
मंगलवार दोपहर को मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल, एक कनिष्ठ अभियंता व एक अन्य को चोटें आने की खबर है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को न्यास की टीम सर्वोदय बस्ती में अतिक्रमण तोडऩे गई थी। इस दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के पवन भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि टीम पर एक युवक ने तलवार निकाल ली तथा कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हालांकि बाद में इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें तीन जने घायल हो गये। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया। अन्यथा और लोगों को भी चोटें आ सकती थी। संभागीय आयुक्त ने बताया कि न्यास की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। इस दौरान टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जनों पुलिस कांस्टेबल, एक कनिष्ठ अभियंता व एक अन्य को चोटें आई है। आयुक्त के मुताबिक इस मामले में एक जने विजय नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि अभी तक उसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला थाने में दर्ज करवाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.