Logo

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, वृद्ध महिला की मौत, बस छोड़कर चालक फरार

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, वृद्ध महिला की मौत, बस छोड़कर चालक फरार

पत्रकार इकबाल खान  बीकानेर शहर के बाबूलाल फाटक के ऊपर बने पुलिया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उपाध्याय ट्रेवल्स की बस ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।सूचना मिलते ही नयाशहर,एवं मुक्ताप्रसाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू की। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतका के शव को समाजसेवी शोएब भाई और अन्य सेवादारों के सहयोग से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया।स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग पर भी सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि निजी बस संचालकों को नियमों के उल्लंघन के बावजूद खुली छूट दी जा रही है। लोगों का आरोप है कि गंगानगर चौराहे पर लंबे समय से अवैध बस स्टैंड संचालित हो रहा है, जिस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और हादसों की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.