Logo

मुहर्रम पर चुड़ीघरान में हुआ भव्य अखाड़ा दंगल शहर के उस्तादों और पट्ठों ने दिखाए रोमांचक करतब

आईरा समाचार बीकानेर। मुहर्रम चांद की 2 तारीख बुधवार की रात्रि को मौहल्ला चुड़ीघरान के सामुदायिक भवन के पास सैय्यद चुड़ीघरान समाज के मौजीज लोगों के द्वारा 18वें अखाड़े के दंगल का आयोजन किया गया। गुरुवार को सैय्यद चुड़ीघरान समाज अखाड़े के उस्ताद माजिद अली ने बताया कि समाज के अध्यक्ष मनु अली एवं सैय्यद अख्तर की मौजूदगी में आयोजित अखाड़े के दंगल में शहर के विभिन्न मुस्लिम मौहल्लों के उस्तादों व पट्ठों ने लकड़ी, तलवार और चक्करी घुमाने के हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस अवसर पर सैय्यद चुड़ीघरान समाज की ओर से दंगल में आए सभी मेहमानों एवं विभिन्न अखाड़ों के करतबबाजों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।दंगल के अति विशिष्ट मेहमान कवि शिव दाधीच ने शहीद हजरत इमामे हुसैन एवं उनके परिवार की याद में भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।कार्यक्रम में उस्ताद राजु जी, बुंदु खान, नजीमुद्दीन, यासीन अली, मोहम्मद हुसैन, चांद मोहम्मद, मुजफ़्फ़र अली, मोहम्मद इकबाल, अब्दुल गफ्फार, हैदर अली, मोहम्मद शरीफ, ज़फ़र अली सहित बड़ी संख्या में करतबबाज मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शाकिर हुसैन चौपदार ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.