बीकानेर बैठक में व्यापारियों को संस्था को लेकर आ रही मिडिया में खबरों से किया सावचेत
बैठक में व्यापारियों को संस्था को लेकर आ रही मिडिया में खबरों से किया सावचेत
आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल मॉर्डन मार्केट की रविवार को आपत बैठक नरपत सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले कुछ दिनों से मीडिया में आ रही खबरों से व्यापारियों एवं संस्थाओं को सचेत किया गया। तथाकथित किसी संरक्षक परिषद द्वारा चुनाव की घोषणा व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष की घोषणा की जा रही है वह अवैध है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ही एकमात्र संवैधानिक संस्था है। मॉडल मार्केट में है वही संविधानिक है। दूसरी तथाकथित संस्था का वैधानिक रूप से कोई लेना देना नहीं है। कोई भी व्यापारी या संस्था रोकड़ी पैसा किसी भी अनाधिकृत संस्था को देता है तो वह मान्य नहीं होगा। कोई भी अनाधिकृत संस्था किसी भी अधिकृत संस्था के ऑफिस में चुनाव कराने की कोशिश करती है तो वह उसकी खुद जिम्मेदार होगी और अनाधिकृत संस्था ही उसकी जिम्मेदार होगी। उस अनाधिकृत संस्था को किसी भी प्रकार से व्यापारी या संस्था समर्थन प्राप्त नही है और ना ही वह अनाधिकृत संस्था कही पर रजिस्टर्ड है। व्यापार मंडल के प्रवक्ता वेद प्रकाश के अनुसार आज संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा, नरपत सेठिया, अध्यक्ष घुराज सिंह राजेश गोयल, हेतराम गौड़, महावीर चारण, अनिल सोनी झूमर सा मनोज सोलंकी, श्री लाल व्यास विनोद भोजक, महावीर प्रजापत आदि व्यापारियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

