PM मोदी 7 बजे पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय* *त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी का शानदार प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। दोनों राज्यों में मिली जीत पर जनता को धन्यवाद और कार्यकर्ताओं को बधाई देंगे पीएम मोदी। फिलहाल त्रिपुरा में बीजेपी ने 28 सीट जीत ली है और 4 सीटों पर आगे है, तो वहीं नागालैंड में पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
[2/3, 4:44 PM] चीफ एडिटर इक़बाल कायमखानी: Election 2023 Results LIVE: त्रिपुरा (Tripura) में वोटों की गिनती जारी है और ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आधे रास्ते यानी बहुमत को पार कर गई है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होने के बाद ‘भगवा पार्टी’ ने शुरुआती बढ़त हासिल की, जिसके लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था। त्रिपुरा चुनाव 2023 में सत्तारूढ़ भगवा पार्टी, वाम-कांग्रेस गठबंधन और पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा के साथ त्रिकोणीय मुकाबले देखने को मिला। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को वोट देने के लिए मेघालय (Meghalaya) के लोगों को धन्यवाद देते हुए, मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गुरुवार को कहा कि पार्टी बहुमत के लिए कुछ सीटों से कम है और आगे का रास्ता तय करने से पहले अंतिम परिणामों का इंतजार करेगी। वहीं नागालैंड (Nagaland) में BJP-NDPP गठबंधन 36 सीटों पर आगे चल रहा है। नागालैंड के नेफ्यू रियो अपनी सीट 15,824 वोटों से जीत चुके हैं
त्रिपुरा
बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) त्रिपुरा में लगातार दूसरे कार्यकाल की मांग कर रहे हैं। 2018 में, इसी गठबंधन ने CPI (M) से सत्ता छीन ली थी, जो राज्य में तीस से ज्यादा सालों से राज करती आ रही थी।
60 सदस्य वाले सदन के लिए वोटों की गिनती सुबह सात बजे से होगी, जिसमें 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य में 89.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नतीजों से पहले, चुनाव आयोग 3,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों में शांति बैठकें आयोजित कर रहा है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि वोटों की गिनती के दौरान कोई हिंसा न हो।
इस साल, मतदान के दिन हिंसा की कुछ “छुटपुट घटनाओं” को छोड़कर, राज्य में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं, जहां चुनावों के दौरान अपेक्षाकृत हिंसा देखी गई है।
BJP-IPFT को वामपंथी और कांग्रेस के गठबंधन से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वाम मोर्चा 47 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ी है। तृणमूल कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ी और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।
मेघालय
चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए चुनाव कराया था। HDR लिंगदोह सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीदवार के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र का मतदान स्थगित कर दिया गया था।
राज्य के 60 निर्वाचन क्षेत्रों में से 36 निर्वाचन क्षेत्र खासी, जयंतिया हिल्स क्षेत्र में आते हैं, जबकि 24 निर्वाचन क्षेत्र गारो हिल्स क्षेत्र में हैं। मेघालय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 15 मार्च को खत्म होगा।
राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 31 है। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल से पता चला है कि मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है। ऐसा अनुमान है कि NPP की राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान है, लेकिन ये आधे आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस एक गेम चेंजर के रूप में उभर सकती है, क्योंकि इसके राज्य में दूसरी सबसे बड़ी सीटें जीतने की उम्मीद है।
चुनाव आयोग ने मेघालय में सुचारू मतदान प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 119 कंपनियों को तैनात किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 60 विधानसभा सीटों के लिए 375 उम्मीदवार मैदान में हैं। 233 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से हैं, 69 क्षेत्रीय दलों से हैं और 44 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में 76.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
नागालैंड
नागालैंड में 85 प्रतिशत मतदान हुआ है और 60 सदस्य वाली विधानसभा के लिए 183 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने गठबंधन किया है और राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।
बीजेपी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि NDPP 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बीच, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) और कांग्रेस क्रमश: 22 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 183 183 उम्मीदवारों में से केवल चार महिलाएं हैं। 1963 में राज्य की स्थापना के बाद से, नागालैंड ने 14 विधानसभा चुनाव देखे हैं, लेकिन एक महिला कभी विधायक नहीं चुनी गई है। ये पहली बार होगा, अगर महिला उम्मीदवार सत्ता में चुनी जाती हैं।
[2/3, 4:47 PM] चीफ एडिटर इक़बाल कायमखानी: *हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं’*
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी को वोट देने के लिए हम जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं। हमारे पास कुछ नंबर कम हैं, इसलिए हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार कर रहें। तब हम निर्णय लेंगे कि कैसे आगे बढ़ें।
[2/3, 4:48 PM] चीफ एडिटर इक़बाल कायमखानी: *हम और ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे’*
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि हमने पहले ही बोला था कि BJP बहुमत की सरकार बनाएगी। मैं PM मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और राजनाथ सिंह जी का धन्यवाद करता हूं। हम चुनाव के बाद की समीक्षा करेंगे कि जितनी सीट आनी चाहिए उतनी क्यों नहीं आईं। शपथ ग्रहण की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। हम ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। मैं (विजेता) प्रमाणपत्र लेने जा रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी

