Logo

खतूरिया कॉलोनी के मन मंदिर में फागोत्सव पर भक्ति संगीत,नृत्य की धूम

आईरा समाचार बीकानेर। खतूरिया कॉलोनी के मन मंदिर में गुरुवार को भक्ति संगीत, नृत्य, देवी, भगवान कृष्ण, श्याम प्रभु खाटूवाले, भगवान शिव-देवी पार्वती का विशेष श्रृंगार कर एक क्विंटल गुलाब, गैंदे व विभिन्न तरह के अजमेर से मंगवाए गए फूलों का श्रृंगार कर बड़ी संख्या में महिलाओं ने इत्र, गुलाल, फूलों, अबीर से होली खेलाई तथा स्वयं भक्ति भाव के साथ खेलकर आनंद लिया।
मंदिर के संस्थापक सुरेश गुप्ता व श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिवबाड़ी, व्यास कॉलोनी, खतूरिया कॉलोनी, शास्त्री नगर, पवन पुरी सहित शहर के विभिन्न इलाकों से रंग बिरंगी पोशोक पहने आई महिलाओं ने सुप्रसिद्ध लोकगायक सुशील छंगाणी, हेमंत पुरोहित, मुरली पुरोहित, गोपाल भट्ठड, गोवरधन पुरोहित, सुरेन्द्र छंगाणी, राजेश निरंकारी, चन्द्रेश शर्मा के स्वर व साज के संगत के साथ झूम कर भक्ति भाव से नृत्य किया। गायिका अंजली मित्तल ने पगलियारी पायल, बरसे रे श्याम रंग बरसे, वृंदावन में बोले मोर’ आदि गीतों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।


लोक गायक सुशील छंगाणी व पार्टी ने ’’कैसे आऊं रे सांवरिया तेरी गोकुल नगरी’, ’’रंग मत डारो रे’’, ’’हारे के सहारे की जय हो’’, ’’आज बिरज में होली रे रसिया’’, चाल भायला, लेके रंग गुलाल के साथ गणगौर, श्याम प्रभु खाटू वाले, ’’होली मनाओ बीकानेर में’’ के साथ घूमर, घूड़लो, मीठे रस से भरियोडी राधा रानी लागै’’ सहित दो दर्जन से अधिक पारम्परिक व विभिन्न राग व तर्जों के लोक व भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से फागोत्सव में शामिल श्रद्धालु महिलाओं ने नृत्य किया। श्रीमती ऋतु मित्तल, शैलजा बजाज, ईशा, नाज, प्रायईशा, रूहान गुप्ता आदि ने नृत्यों से श्याम प्रभु की वंदना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.