प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी व विधायक सुमित गोदारा ने लूणकरणसर विधानसभा के गांवों में निकाली जन आक्रोश रैली
आईरा समाचार बीकानेर प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी व विधायक सुमित गोदारा ने लूणकरणसर विधानसभा के गांवों में निकाली जन आक्रोश रैली,बुधवार को लूणकरणसर विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा गांवों में पहुंची ।जगह-जगह ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रथ का स्वागत किया व ग्रामीणों ने जन आक्रोश यात्रा के टोल फ्री नंबर 8140 200 200 पर मिस्ड कॉल करके अपना आक्रोश जताया । बुधवार को जन आक्रोश यात्रा विधानसभा के गांव नाथूसर से शुरू होकर खापरसर ,कुबिया , नकोदेसर, चाँदसर, रावासर , आडसर, सहजरासर बास , सहजरासर , कूजटी आदि गांवों में पहुंची ।जहाँ ग्रामीणों ने रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया । प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी ने गांवों में सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा । चौधरी ने कहा कि गत 4 सालों से कांग्रेस राज में आमजन त्रस्त है, कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है । पूरे प्रदेश में किसान व युवा वर्ग इस सरकार से परेशान है । विधायक गोदारा ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों का कर्ज माफ करने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणाएं की थी , जो सिर्फ घोषणाएं ही बनकर रह गई ।विधायक गोदारा ने ग्रामीणों को कहा कि पिछली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में जो कार्य हुए वो आज तक नही हुए चाहे वो कोई भी कार्य हो। कांग्रेस सरकार उन योजनाओं को बंद कर दिया या नाम बदल दिया । किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जालम सिंह भाटी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहादिनदहाड़े गोलियां चल रही है , लूट,भय, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी चरम पर है ।लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा ने भी गांवों में सभाओं को संबोधित किया। प्रधान कानाराम गोदारा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से आम जनता बेहाल है, बिजली-पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसे मुद्दों से सरकार को कोई सरोकार नहीं है।यात्रा में लूनकरनसर यात्रा प्रभारी सुनील छाबड़ा, बीकानेर देहात जिला उपाध्यक्ष व यात्रा संयोजक हनुमान बैद, जिला परिषद सदस्य राजू धतरवाल , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भगवानाराम गर्ग , पंचायत समिति सदस्य भीयाराम मेघवाल , जितेन्द्र गोदारा ,गारबदेसर पूर्व सरपंच जुगल सिंह राठौड़, गनपतदास स्वामी , रावासर सरपंच बिशननाथ सिद्ध , सहजरासर सरपंच प्रतिनिधि राजू चौहान ,कालू मण्डल महामंत्री राधाकिशन पारीक , रामकुमार शर्मा युवा मोर्चा के फरसाराम जाखड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में मौजूद रहे ।

