Logo

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्म चन्द कांटा ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

आईरा समाचार,अख्तर भाई: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्म चन्द कांटा ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। कांटा ने कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं माता बहनों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। राजस्थान में कांग्रेस सरकार 4साल कुशासन, जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के निकले – कांटा

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा के अंतिम दिन मंगलवार रात्रि को भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना के साथ शुरू किया गया। चौपाल कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश भाजपा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव राम चौधरी, बीकानेर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, यात्रा के संयोजक भगवान सिंह मेड़तिया,भाजपा राजस्थान प्रदेश संगठन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्मचंद कांटा, ओबीसी मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष राजाराम विश्नोई, स्थानीय भाजपा वार्ड पार्षद ओर ओबीसी मोर्चा के शहर जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र करल, भाजपा युवा नेता विजय मोहन जोशी, भाजपा नेता विजय उपाध्याय,शहर भाजपा जस्सुसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा सहित सभी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।चौपाल कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश माधव राम चौधरी ने कहा कि भाजपा आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, आज राजस्थान की सत्ता में बैठी गहलोत सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ छल किया है । राजस्थान को भी देश में विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें। बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि माता बहनें सुरक्षित रहें, रोजगार के अवसर बनें, राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटें, बिजली के दाम कम हों तो गहलोत सरकार को सत्ता से हटाकर भाजपा को सत्ता की कमान सौंपनी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.