Logo

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी समर्थकों के साथ पहुंचे भूंगरा, 17 लाख रुपए नगद समिति को सौंपे,एक मकान निर्माण की भी की घोषणा

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी समर्थकों के साथ पहुंचे भूंगरा, 17 लाख रुपए नगद समिति को सौंपे, एक मकान निर्माण की भी की घोषणा

आईरा समाचार,बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी बुधवार को करीब 50 गाड़ियों के काफिले में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोधपुर जिले के शेरगढ़ तहसील के भूंगरा ग्राम पहुंचे।
भाटी के प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने राजपूत विकास समिति शेरगढ़ को कार्यकर्ताओं एवं स्वंय द्वारा एकत्रित 17 लाख रुपए की नगद राशि सहायता गैस त्रासदी में प्रभावित सभी परिवारों के लिए सौंपी इसके साथ ही 1 मकान निर्माण करके देने की घोषणा की।
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा आर्थिक सहायता से परिजनों का दुःख तो कम नहीं किया जा सकता किन्तु थोड़ा मरहम तो लग ही सकता है, भाटी ने अस्पताल में एडमिट मरीजों की कुशलक्षेम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट लेकर बेहतर से बेहतर ईलाज करने का आग्रह किया।
देवीसिंह भाटी ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग भी पुरजोर शब्दों में रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.