Logo

पिकअप की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

पिकअप की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

पत्रकार इकबाल खान बीकानेर,2 सितंबर को धान मंडी में पलदारी का काम कर लोट रहे आमीन को करीब दोपहर 3 बजे दूध वाली पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में आमीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे की जगह लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज और फोटो निकलवाकर पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। फुटेज में हादसे का घटनाक्रम और पिकअप की टक्कर साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।धान मंडी के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार संबंधित पिकअप कथित रूप से हर रोज लापरवाही से चलाई जाती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है ।पिकअप के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। ताकि किसी को उड़ाने के बाद वाहन की पहचान करना मुश्किल हो सकता है।बताया जा रहा है कि पिकअप बंबलू गांव की है। मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। घायल आमीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों की मांग है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप और चालक की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.