हाइवे पर किकर से टकराई अफीम तस्करों की कार,एक जने की मौत।हादसे में घायल हुआ दूसरा युवक होस्पीटल से फरार
हाइवे पर किकर से टकराई अफीम तस्करों की कार,एक जने की मौत।हादसे में घायल हुआ दूसरा युवक होस्पीटल से फरार।
आईरा समाचार,बीकानेर । नोखा रोड़ पर मंगलवार की देर रात रौनक रॉयल इनफिल्ड शो रूम के ठीक सामने हुए हादसे में अफीम तस्करों की बेकाबू रफ्तार से जा रही तस्करों की कार सडक़ किनारे एक पेड़ से जा टकराई । इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जो बाद पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर से भाग छूटा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गंगाशहर पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त कार की तलाशी ली तो उसमे सीट कवर के नीचे छूपा कर रखी 1 किलों 200 ग्राम अफीम बरामद हो गई । पुलिस के अनुसार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय जेंगला निवासी विरेन्द्र पुत्र रामस्वरूप पूनिया की मौत हो गई जबकि कार चला रहा गोडू निवासी मनोज विश्रोई गंभीर रूप से घायल हो गया । जो देर रात पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद भाग छूटा। बताया जाता है कि नोखा की तरफ से रफ्तार में आई हरियाणा नंबरों की कार पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद बेकाबू होकर रॉयल इनफिल्ड शो रूम के सामने किकर के पेड़ से जा भिड़ी । हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात को हुए इस हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे किन्ही वाहन चालकों ने घायल विरेन्द्र पूनिया और मनोज विश्रोई को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने विरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोज महरम पट्टी कराने के बाद भाग छूटा। बताया जाता है कि कार में सवार दोनों जने अफीम की सप्लाई देने के लिये निकले थे,लेकिन बीच रास्ते में दुर्घटना हो गई। गंगाशहर पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत के दर्ज कर लिया है।

