Logo

वार्ड 63 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक तंवर ने दाखिल किया नामांकन, विकास और सर्वसमाज के सम्मान का लिया संकल्प

वार्ड 63 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक तंवर ने दाखिल किया नामांकन, विकास और सर्वसमाज के सम्मान का लिया संकल्प

बीकानेर। नगर निकाय चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को _वार्ड संख्या 63 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दीपक तंवर ने_ भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान वार्ड के युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति में भारी उत्साह देखने को मिला।

नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मीडिया और समर्थकों से बातचीत करते हुए दीपक तंवर ने वार्डवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए केवल चुनावी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सच्चे मन से जनसेवा करने का अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद राजनीति कर पद या प्रतिष्ठा पाना नहीं है, बल्कि एक आम नागरिक बनकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

_मूलभूत सुविधाओं और आदर्श वार्ड पर रहेगा फोकस

अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए दीपक तंवर ने कहा कि वार्ड 63 का विकास किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि _सर्वसमाज के सम्मान और समान भागीदारी_ के साथ काम किया जाएगा। वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई एवं रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना उनका मुख्य लक्ष्य है।

सीधा संवाद और पारदर्शिता है अहम

तंवर ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और जनता के बीच कोई दूरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संकल्प लिया कि जीतने के बाद वे वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्या को सुनेंगे और उसे संबंधित विभाग से हल करवाएंगे। वार्ड 63 को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधासंपन्न ‘आदर्श वार्ड’ बनाना ही उनका विजन है। अंत में, दीपक तंवर ने वार्ड 63 के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस स्वतंत्र संकल्प को अपना समर्थन दें और उन्हें जनसेवा का अवसर प्रदान करें। नामांकन के इस अवसर पर वार्ड के कई गणमान्य नागरिक, युवा और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.