बीकानेर में करणी माता का 639वां जन्मोत्सव केक काटकर मनाया, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
बीकानेर में करणी माता का 639वां जन्मोत्सव केक काटकर मनाया, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
बीकानेर। विश्वविख्यात देशनोक स्थित करणी माता के 639वें जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को बीकानेर में सूरसागर झील के पास स्थित ऐतिहासिक करणी माता मंदिर में सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति की ओर से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।
समिति के उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने समिति के पदाधिकारियों का माताजी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी ने जय माता दी के जयकारों के साथ केक काटा।
कार्यक्रम में संरक्षक सुनील दत्त नागल, एनडी रंगा, उपाध्यक्ष एनडी कादरी, अनिल पाहूजा, किशन जोशी, रामकिशन महाराज, सचिव सैय्यद अख्तर, रामकिशोर यादव, के. कुमार आहूजा, देवेश भाटी, इकरामुद्दीन कोहरी और हरीश कुमार शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान कलाकार रामकिशोर यादव, इकरामुद्दीन कोहरी, सुनील दत्त नागल, सैय्यद अख्तर और हरीश शर्मा ने करणी माता के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर भजन गाए और बीकानेर की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।एनडी रंगा, सुनील दत्त नागल और किशन जोशी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अपने संबोधन में करणी माता के इतिहास और उनसे जुड़ी मान्यताओं के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर मंदिर से शिवम मिश्रा, विकल्प मिश्रा और आशीष राजपुरोहित सहित श्रद्धालु विनित मेहरा, कुबैर सिंह, मनमोहन सोलंकी, आयुष, कृष्णा, गोविंद सुथार, सागर मेहरा और मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का मंच संचालन सैय्यद अख्तर ने किया।

