Logo

जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा, चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद

जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा, चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद

आईरा समाचार बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी हुई तीन मोटरसाइकिलों सहित कुल दस चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 सितंबर की रात स्वर्ण जयंती फ्लैट्स से उसकी मोटरसाइकिल सहित पड़ोसियों की दो अन्य मोटरसाइकिलें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल दस चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शहर से बाइक चोरी कर उन्हें गांवों में कम कीमत पर बेचने की फिराक में थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोकराम (22) पुत्र सरदाराराम मेघवाल निवासी कक्कू, थाना रणजीतपुरा तथा विकास (24) पुत्र महेंद्र सिंह जाट, हाल निवासी भानगढ़, बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर रही है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।कार्रवाई में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल रविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल केशाराम, कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल नरेश की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.