Logo

नत्थूसर गेट स्कूल में तीरंदाजी प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन, विधायक ने भेंट किए रिकर्व धनुष व उपकरण

बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर गेट, बीकानेर में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत रिकर्व धनुष एवं तीरंदाजी उपकरण भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के सानिध्य में हुआ। हरियाली अमावस्या के अवसर पर विधायक ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने विद्यालय को रिकर्व धनुष एवं तीरंदाजी उपकरण भेंट किए। इन उपकरणों को विद्यालय के प्रतिभावान तीरंदाज रोहित कुमावत को तीरंदाजी अभ्यास के लिए जारी किया गया। विधायक ने कहा कि युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य और अच्छे चरित्र के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘खेलेगा इंडिया, तभी बढ़ेगा इंडिया’ की भावना के साथ खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा ने सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास संभव है और प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीकानेर कुलदीप यादव, स्थानीय पार्षद माणक चंद, भवानी शंकर जाजड़ा, सत्या श्रीमाली, अध्यापक शिव कुमार पुरोहित, दुर्गा आचार्य, ज्योति सेतिया, ललिता सोमानी, मनीराम, राम रतन डूडी, राजेश यादव, आनंद व्यास, विजय शंकर पुरोहित, देवेंद्र जाखड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पूनम जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.