Logo

गौ सेवा के साथ मनाया विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस

गौ सेवा के साथ मनाया विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस

बीकानेर। विप्र सेना की बीकानेर इकाई ने रविवार को अपना छठा स्थापना दिवस गौ सेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर गजनेर रोड स्थित डेहरु माता मंदिर में गायों को चारा, पानी और गुड़ अर्पित कर सेवा की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि हिंदू परंपरा में गाय को कामधेनु का स्वरूप माना जाता है, जो समृद्धि और पालन-पोषण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है और स्थापना दिवस पर इसी भावना के साथ सेवा कार्य किया गया।

गौ सेवक धर्मेंद्र सारस्वत ने कहा कि गाय का कृषि, पर्यावरण, मानव जीवन और धार्मिक परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान है। इसी उद्देश्य से स्थापना दिवस पर गौ सेवा को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद बिन्यानी चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित महाआरती में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में हरिगोपाल उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, रविंद्र जाजड़ा, प्रदेश प्रवक्ता रामावतार उपाध्याय, भगवती प्रसाद गौड़, पवन कुमार सारस्वत, इंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.