बीकानेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पानी-बिजली संकट और महंगाई को लेकर सौंपा ज्ञापन
बीकानेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पानी बिजली संकट और महंगाई को लेकर सौंपा ज्ञापन
इकबाल खान बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के ए एवं बी ब्लॉक पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से आनंद सिंह सोढा और शहजाद खान भुट्टा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शहर में पानी और बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी।ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, जिससे घरेलू उपयोग की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं।बी ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

प्रदर्शन में सरदार अमरजीत सिंह, जोगेंद्र जोइया, शबीर अहमद, आजम अली, जयदीप सिंह जावा, अब्दुल सतार, सुरेंद्र राठौड़, पंकज स्वामी, अब्दुल रहमान लोदरा, मनोज जनागल, फिरोज भाटी, मनोज चौधरी, मुरली पन्नू, जाकिर हुसैन, रामनाथ आचार्य, अब्दुल वाहिद, विजेंद्र सिंह, सरदार काला सिंह, पूनमचंद मेघवाल, महेंद्र सिंह सोढा, मनोज नायक, भीखाराम मेघवाल, निर्मल बिश्नोई, विकास रावत, अविनाश राठौड़, राजेश पुनिया, हाजिर खान, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, धनसुख आचार्य, सुरेश बाल्मीकि, बाबूलाल, संदीप नायक, नेनाराम नायक, सलीम चोबदार, विजय सिंह शेखावत, मेक्स नायक, सुरेंद्र सिंघरिया, मिर्जा हैदर बेग, हंसराज बिश्नोई और जितेंद्र नायक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

