Logo

सदाबहार गीतों की महफिल सजेगी 7 जून को कोरा कागज था ये मन मेरा” संगीत संध्या में गूंजेंगे पुराने फिल्मी नगमे

कोरा कागज था ये मन मेरा गीत संगीत संध्या 7 जून को

बीकानेर पत्रकार इकबाल खान श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर की ओर से 7 जून को शाम को बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वृंदावन होटल के प्रथम तल के हॉल में सदाबहार फिल्मी गीतों पर आधारित भव्य गीत-संगीत संध्या कोरा कागज था ये मन मेरा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार जोशी होंगे, जबकि अध्यक्षता एनडी रंगा एवं पन्नालाल नागल संयुक्त रूप से करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में रामरतन धारणिया, जैसलमेर के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफीक तथा गोविंद भाटिया मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण दिल्ली की गायिका हिमांशी होंगी, जो हिंदी फिल्मों के सदाबहार सुपरहिट डुएट गीत स्थानीय कलाकारों के साथ प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में नारायण बिहाणी, मेघराज नागल, ठाकुर विक्रम सिंह पड़िहार, रामकिशोर यादव, मास्टर उदय सिंह बन्ना, इंजीनियर कमलकांत सोनी, राधेश्याम ओझा, जावेद मिर्जा, सुनील शादी, विनोद सक्सेना, हरियाणा सिंह, सुशील पारीक, डॉ. राकेश रावत, आशुतोष रावल, हेमंत शर्मा, पवन कुमार चड्ढा, अनुराग नागर, लक्ष्मीनारायण भाटी, भवानी सिंह चौहान, घनश्याम सोलंकी और शाकिर हुसैन सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस अवसर पर गोपाल अग्रवाल, पुखराज सोनी, राज खंजाची, प्रेम रत्न स्वामी, सुरेश ओझा, मदन सिंह नरूका, कमलजीत कौर, मोना स्वामी, हेमलता माथुर, मंजू गुलगुलिया, रितु साध, ममता सोनी, विजय मूंगिया, मंजुलता रावत, कविता, वीणा ओझा, वीणा खुरदरा और सूरजाराम नांगल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की पब्लिसिटी सैय्यद अख्तर द्वारा की जा रही है, जबकि मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी करेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संगीत संध्या का आनंद लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.