Logo

डेली तलाई सरपंच मुकन सिंह भाटी ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दाम

डेली तलाई सरपंच मुकन सिंह भाटी ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दाम

आईरा बीकानेर डेली तलाई सरपंच मुकन सिंह भाटी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। डेली तलाई में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री , खाजूवाला विधायक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर मनोज सिंह पुगल, अशोक सेन रामड़ा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सरपंच मुकन सिंह भाटी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री , राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी भाजपा परिवार से जुड़े रहे हैं और अब उनकी घर वापसी हुई है।खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने सरपंच मुकन सिंह भाटी के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.