बीकानेर में 21 जून को सजेगी गीतों भरी शाम, स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर में 21 जून को सजेगी गीतों भरी शाम, स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर की ओर से 21 जून 2026 की संध्या को संगीत प्रेमियों के लिए विशेष कार्यक्रम दिल दिवाने का डोला दिलदार के लिए का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम भीनासर स्थित अहम् ऑडिटोरियम हॉल, नोखा रोड में आयोजित होगा।
संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मेघराज नागल, नारायण बिहाणी, इंजीनियर कमलकांत सोनी, आस्था मलगट, हेमंत शर्मा, पत्रकार अख्तर भाई,सुरेश जोशी, रामकिशोर यादव, मास्टर उदय सिंह, राज खंजाची, ठाकुर विक्रम सिंह परिहार, जावेद मिर्जा, सुनील शादी, यशपाल नागपाल, हरिनारायण सिंह, पवन कुमार चड्ढा, लक्ष्मीनारायण भाटी और वीणा ओझा सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी करेंगे। संस्था की ओर से शहर के संगीत प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

