Logo

इक़बाल नामा में देखे अब तक की बड़ी खबरें आईरा न्यूज़ नेटवर्क

इक़बाल नामा में देखे अब तक की बड़ी खबरें

_आईरा न्यूज़ नेटवर्क_

_1 *दिल्ली में होली के दिन तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचला, 5 से ज्यादा लोग घायल, 2 गाड़ियां भी टक्कर से क्षतिग्रस्त*_
राजधानी दिल्ली में होली के दिन शाम को मलाई मंदिर इलाके में एक तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचल दिया
_*–?–////-इक़बाल,खान*_

_*2, यूपी के संभल में घर में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ी, काबू पाने के लिए जिले के सभी दमकल को बुलाया गया*_

_उत्तर प्रदेश के संभल के हल्लू सराय में एक पाइप गोदाम के पास एक घर में भीषण आग लग गई है जो रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है। आग की विकरालता को देखते हुए जिले भर से दमकल की गाड़ियां बुलाई जा रही?_

_*3 दिल्ली के भजनपुरा में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी*_

_दिल्ली के भजनपुरा इलाके के विजय पार्क में बुधवार शाम एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मौके पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।_

_*4-पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में मारपीट में दो लोगों की हत्या, 7 लोग घायल हुए, केस दर्ज कर जांच शुरू*_

 

_*5-UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, अपना घर दुरुस्त करने और अपनी छवि पर काम करने की दी सलाह?*_

 

_*6-बिहार के गया में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान तोप का गोला ग्रामीण क्षेत्र में गिरा, तीन लोगों की मौत, छह से अधिक घायल*_

_बिहार के गया जिले में बुधवार को सेना के प्रशिक्षण के दौरान दागा गया एक तोप का गोला नागरिक भूमि पर जा गिरा, जिसके फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए। बाराचट्टी थाने के एसएचओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गुबेर बिंद गांव में प्रशिक्षण के दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।_

_घायलों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गया पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, गुलेर बिंद फायरिंग रेंज में तोपों से फायरिंग का प्रशिक्षण चल रहा था, तभी एक तोप का गोला नागरिक क्षेत्र में गिर गया, जिससे हादसा हो गया। आगे की जांच की जा रही है।_

_*7-ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भारत की राजकीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे*_

_*8-दिल्ली के भजनपुरा के विजय पार्क में एक इमारत गिरी, दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, बचाव कार्य जारी*_

_*9–AAP ने कहा- खूंखार कैदियों के बीच रखे गए है सिसोदिया, BJP पर जेल में हत्या की साजिश का लगाया आरोप*_

_दिल्ली के शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया केंद्र सरकार के षड़यंत्र के कारण जेल के भीतर हैं। उन्हें साजिश के तहत तिहाड़ जेल की जेल नंबर 1 में रखा गया है। हमें पता चला है कि इस तरह के फर्स्ट टाइम अंडर ट्रायल को जेल नंबर 1 में नहीं रखा जाता है।_

_सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जेल नंबर 1 में देश के सबसे ज्यादा खतरनाक और हिंसक कैदी बंद हैं। उनकी हिंसा की खबरें कई बार टीवी और अखबारों में नजर आती हैं। यह क्रीमनल मानसिक रूप से बीमार हैं और यह छोटे से इशारे पर किसी की भी हत्या कर सकते हैं।_

_*’10–छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में होली के अवसर पर ‘रंगोत्सव’ में हिस्सा लिया*_

_छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में होली के अवसर पर ‘रंगोत्सव’ में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी लोग एक-दूसरे से मिलकर खुशी बांटते हैं, रंग लगाते और मिठाइयां खाते हैं। ये खुशियों का पर्व है मैं सभी को होली की बधाई देता हूं। सभी के जीवन में खुशियां आएं और उन्हें जीवन का आनंद मिलें_

_*11,,,भारतीय नौसेना ALH, मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के पास एक दुर्घटनाग्रस्त*_

_भारतीय नौसेना ALH, मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हुई। खोज एवं बचाव के बाद चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित निकाला। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।_

_*12–दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने होली का त्योहार मनाया।*_

_*13–प्याज कि गिरी कीमतों के बीच सरकार ने एजेंसियों को किसानों से प्याज खरीदने का निर्देश दिया-*_

_*14–होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े- राहुल गांधी*_

_*15–होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई- खड़गे*_

_कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगो की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। यह लोगों को एक साथ लाने का त्यौहार है और उनके बंधन को मजबूत करता है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई।”_

_*इकबाल खान आईरा समाचार*_

_*16–जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद*_

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.