राम झरोखा कैलाश धाम में होली स्नेह मिलन समारोह कल गुरुवार शाम को -मिलन गहलोत
राम झरोखा कैलाश धाम में होली स्नेह मिलन समारोह कल गुरुवार शाम को -मिलन गहलोत
आईरा समाचार बीकानेर। गुरुवार 9 मार्च को सुजानदेसर गंगाशहर स्थित राम झरोखा कैलाश धाम के अंदर होली स्नेह मिलन वह गोचर पर्यावरण व गाय की रक्षा के लिए एवं उसके संवर्धन के लिए एक बड़ी विचार गोष्ठी रखी गई है, बुधवार को मिलन गहलोत ने बताया की जिसमें बीकानेर के आसपास के साधु- संत इससे जुड़े हुए वैज्ञानिक व प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता ,गौ भक्त ,पर्यावरणविद इसमें भागीदारी लेंगे ।इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी की गोचर की सुरक्षा कैसे हो इसमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ व घास कैसे लगाया जा सके। एसटीपी प्लांट के पानी का उपयोग कैसे हो सके इन्हीं विषयों को लेकर के यह विचार गोष्ठी आयोजित की जा रही है।महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसाद का कार्यक्रम भी वही है, कार्यक्रम स्थल राम झरोखा कैलाश धाम सुजानदेसर गंगाशहर समय गुरुवार की शाम 6:00 बजे को रखा गया है, सभी पर्यावरण से जुड़े हुए गोचर भूमि से जुड़े हुए हैं गाय से जुड़े हुए व्यक्ति सादर आमंत्रित हैं।

