Logo

भुट्टो के बास में खुलेआम स्मेक गांजा एमडी खुलेआम खिड़की से सेल की जा रही है।

भुट्टो के बास में खुले आम गांजा स्मेक खिड़की से बेची जा रही है। बीकानेर। स्मैक सूंघते तीन व्यक्तियों को आज पब्लिक ने पकड़कर बीछवाल पुलिस के हवाले कर दिया। घटना आज इंद्रा कॉलोनी, माता जी के मंदिर के पास की है। घटना के वीडियो भी वायरल हुए। जिनमें तीन व्यक्तियों को पब्लिक ने बिठा रखा है। भगवान सिंह मेड़तिया का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में स्मैक, गांजा आदि का धंधा चल रहा है। इंद्रा कॉलोनी के निवासी पिछले पंद्रह दिनों से रैकी कर रहे थे। मगर किसी में बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। आज ब्रेजा कार में आए जामसर निवासी तीन व्यक्ति इंद्रा कॉलोनी में बैठकर स्मैक सूंघ रहे थे। पब्लिक ने पकड़ना चाहा तो कार छोड़कर भाग गए, मगर पब्लिक तीनों को पकड़ लाई। मेड़तिया के अनुसार आरोपियों के पास स्मैक मिली। वहीं वीडियो गोलियों के पत्ते भी दिख रहे थे, जिन्हें नशीली गोलियों के पत्ते माना जा रहा था। मेड़तिया के अनुसार आरोपी भुट्टों के चौराहे से मादक पदार्थ खरीदकर लाते हैं, फिर सप्लाई भी करते हैं। सत्तार नाम के व्यक्ति पर स्मैक आदि बेचने का आरोप है।वहीं बीछवाल थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने कहा कि आरोपी स्मैक पी रहे थे। उनके पास और कुछ नहीं मिला है। जो पत्ते मिले वो नशीली गोलियों के नहीं हैं। एक आरोपी के गर्दन का ऑपरेशन हुआ था, वह उसी से संबंधित दवाई है।इधर सदर पुलिस की नाक के नीचे भुट्टो के बास में दरगाह के पास एक घर मे खिड़की से खुले आम गांजा स्मेक आदि बेचा जा रहा है। मोहले वासियो का कहना है ये पुलिस को बंदी देते है जिस वजह से पुलिस की ओर से इन्हें छूट दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.