Logo

आस्था का सागर उमड़ा श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भीनासर में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद 🚩

श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन

आईरा समाचार बीकानेर गुरुवार को  हनुमान जयंती के अवसर पर गंगाशहर के भीनासर स्थित मुरली मनोहर मंदिर प्रांगण में रामकिशन महाराज कोलासर वालों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात्रि 11 बजे तक निरंतर चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर बाबूलालजी (रामकिशन) उपाध्याय, जगदीश गर्ग, कैलाश पडिहार, लालचंद पडिहार, गणेश सांखला, भंवर पंचारिया एवं अशोक पडिहार सहित अन्य धर्मप्रेमियों ने सहयोग किया।भंडारा आयोजक रामकिशन उपाध्याय ने बताया कि यह उनकी ओर से हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित चौथा वार्षिक भंडारा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.