Logo

अखिल भारतीय चंदन संरक्षण और संवर्धन हेतु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय,बीकानेर परिसर में भूमि चिन्हित

अखिल भारतीय चंदन संरक्षण और संवर्धन हेतु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में भूमि चिन्हित

भारतीय वनों वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के शुष्क वन अनुसंधान संस्थान जोधपुर के निदेशक एम आर बालोच व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह के मध्य होने वाले एमओयू के तहत “अखिल भारतीय परियोजना के तहत चंदन के संरक्षण सुधार प्रबंधन एवं संवर्धन” हेतु भूमि चिन्हित की गई है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह ने बताया कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की इस महत्व योजना में मरुभूमि में चंदन के वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा। इस प्रो. सिंह ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्ती परियोजना हेतु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में भूमि का चयन किया जा चुका है, तथा उसकी चारदिवारी का काम शीघ्र ही प्रारंभ किया जा रहा है। आने वाले समय में इस चंदन परियोजना का लाभ मरू प्रदेश के लोगों को मिलेगा।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी विश्वविद्यालय की तरफ से इस परियोजना के समन्वयक होंगे, तथा शुष्क वन अनुसंधान संस्थान के डॉक्टर एनके बोहरा वरिष्ठ वैज्ञानिक उक्त परियोजना के समन्वयक होंगे।डॉक्टर बोहरा ने बताया कि लगभग 16 वर्षीय इस परियोजना हेतु पांच 5 मीटर के अंतराल से 200 चंदन के वृक्ष लगाए जाएंगे जिनके आसपास माइक्रोक्लाइमेट हेतु स्थानीय फल एवम् कृषि प्रजातियों का भी उत्पादन भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.