ट्रक की टक्कर से मुख्तार अली की मौत, पत्नी और बच्चा घायल
ट्रक की टक्कर से मुख्तार अली की मौत, पत्नी और बच्चा घायल
बीकानेर, पत्रकार इकबाल खान आज सुबह मुख्तार अली भुट्टो अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ बाइक से बीकानेर की ओर आ रहे थे। काना सर के पास लापरवाही से जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुख्तार अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और छोटा बच्चा घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद मुख्तार अली और उनके परिजन काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। कुछ देर बाद एक बोलेरो वाहन वहां पहुंचा और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने मुख्तार अली को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल बच्चे का भी उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जिस ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, उस पर ‘हनुमान बेनीवाल’ लिखा हुआ था। बीछवाल पुलिस ने मुख्तार अली के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

