अर्पण सेवा समिति ने राहगीरों को वितरित की केसर लस्सी, आइसक्रीम और शीतल जल
अर्पण सेवा समिति ने राहगीरों को वितरित की केसर लस्सी, आइसक्रीम और शीतल जल
पत्रकार इकबाल खान निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अर्पण सेवा समिति द्वारा पवनपुरी मार्केट के सामने बीकानेर नर्सिंग होम के पास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसर लस्सी, आइसक्रीम एवं शीतल जल की निःशुल्क सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शीतल पेय एवं जल उपलब्ध कराकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी राजकुमार भाटिया (सुदामा जी) ने बताया कि सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कौशिक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में अनिल पाहुजा, रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले, देशनोक की समाजसेविका शांति देवी चौहान एवं सुनील चावला उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के साथ सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अर्पण सेवा समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में परोपकार और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों ने व्यवस्था संभालते हुए आगंतुकों को केसर लस्सी, आइसक्रीम एवं शीतल जल वितरित किया।सेवा कार्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

