कोटगेट अंडरब्रिज निर्माण को लेकर बीडीए अधिकारियों और व्यापारियों में नोकझोंक
कोटगेट अंडरब्रिज निर्माण को लेकर बीडीए अधिकारियों और व्यापारियों में नोकझोंक
आईरा समाचार कोटगेट अंडरब्रिज निर्माण की तैयारियों के बीच शुक्रवार शाम बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अधिकारियों और प्रभावित व्यापारियों के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। केंद्रीय रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले अधिकारी निर्माण कार्य से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे।जानकारी के अनुसार अंडरब्रिज निर्माण के लिए जिन दुकानों का अधिग्रहण किया जा चुका है, उनमें से कुछ दुकानों को निर्धारित समय सीमा के बावजूद नहीं हटाया गया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं दुकानें हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकानों को हटाया जाएगा और नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जा सकता है।वहीं प्रभावित व्यापारियों ने अंडरब्रिज परियोजना के कारण अपने सामने खड़े हो रहे आर्थिक और व्यावसायिक संकट को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। कई दुकानदारों ने पुनर्वास और व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई।अंडरब्रिज निर्माण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं तथा आगामी दिनों में परियोजना से जुड़े कार्यों में और तेजी आने की संभावना है।


