Logo

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरे सड़क के गड्ढे

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरे सड़क के गड्ढे

पत्रकार इकबाल खान,बीकानेर कांग्रेस नेता के जन्मदिन पर शहर कांग्रेस के बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का अनूठा संदेश देते हुए शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन की अनदेखी के कारण कई सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है और कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी शहर की सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य जारी रखेंगे। मनोज चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर एक सप्ताह तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एसएमडी प्रदेश महासचिव जयदीप सिंह जावा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान श्रमदान, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य किया तथा जनसेवा को ही राहुल गांधी की विचारधारा की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में सुमित कोचर, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, दुर्गादत्त गहलोत, राजेश पुनिया, महबूब रंगरेज, अब्दुल रहमान लोदरा, बलराम नायक, सुभाष झाझड़ा, गणेश गोस्वामी, डी.सी. गहलोत, जाकिर हुसैन, सलीम भाटी, केसरी चंद, सद्दाम हुसैन, सलीम राजू, मयंक व्यास, भाई नायक, संतोष नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.