10 वर्षों से निरंतर चल रही है माँ रोटी बैंक की निशुल्क भोजन सेवा
10 वर्षों से निरंतर चल रही है माँ रोटी बैंक की निशुल्क भोजन सेवा
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने स्थित धर्म नगरी बीकानेर में 4 दिसंबर 2016 से लगातार बिना एक दिन रुके माँ रोटी बैंक की निशुल्क भोजन सेवा संचालित की जा रही है। यह सेवा समाजसेवियों और दानदाताओं के सहयोग से पिछले लगभग 10 वर्षों से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है।
सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पवित्र अभियान में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद को सम्मानपूर्वक बैठाकर भोजन कराया जाता है। सेवा का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को समान सम्मान और अपनापन देना है। इसी भावना के साथ सभी लोगों को एक ही जाजम पर बैठाकर प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया जाता है।
माँ रोटी बैंक के संचालक मोहम्मद इकबाल ने कहा कि 4 दिसंबर 2016 से शुरू हुई यह सेवा समाज के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराते समय पूरी विनम्रता, अदब और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि किसी भी व्यक्ति का दिल न दुखे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि सेवा में आने वाला हर व्यक्ति अपनेपन और सम्मान का अनुभव करे।मोहम्मद इकबाल ने कहा कि जब तक सांसें चलती रहेंगी, तब तक समाज के सहयोग से यह सेवा इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग इस सेवा में नमक के बराबर भी योगदान देते हैं, वे भी इस पुण्य कार्य के सहभागी हैं। साथ ही जो लोग सहयोग करने की भावना रखते हैं, उनके लिए भी उन्होंने ईश्वर से सुख, शांति और बरकत की दुआ की।
संपर्क: 9784555186

