बीकानेर में सजी सुरों की महफिल एस.एच. बिहारी व राजा मेहदी अली खान की याद में गूंजे फिल्मी तराने
बीकानेर में सजी सुरों की महफिल एस.एच. बिहारी व राजा मेहदी अली खान की याद में गूंजे फिल्मी तराने
बीकानेर पत्रकार इकबाल खान
सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर की ओर से शुक्रवार को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम (होटल लाल जी के सामने) में हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार एस.एच. बिहारी और राजा मेहदी अली खान की स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम “एक शाम एस.एच. बिहारी व राजा मेहदी अली खान के नाम” आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने की। कार्यक्रम में माणक सुथार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, परितोष झा, सीए सिराजुद्दीन खोखर, मंजू सुथार, डॉ. नरेश पोपली, इम्तियाज अहमद, एम.आर. कुकरेजा, हरिकिशन मेहरड़ा, धर्माराम, विवेकानंद आर्य, मनफूल पवार और शैलेन्द्र व्यास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने एस.एच. बिहारी और राजा मेहदी अली खान द्वारा लिखे प्रसिद्ध गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी ने किया और पूरी शाम संगीत और सुरों की मधुर प्रस्तुति से माहौल मंत्रमुग्ध रहा।

