राजेन्द्र सियाग बनेओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव, समर्थकों में खुशी की लहर
राजेन्द्र सियाग बने ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव, समर्थकों में खुशी की लहर
बीकानेर पत्रकार इकबाल खान
बीकानेर जिले के सामाजिक एवं पंचायती राज क्षेत्र में सक्रिय तथा स्व. के रिश्तेदार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति की अनुशंसा तथा के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने यह नियुक्ति जारी की। राजेन्द्र सियाग की नियुक्ति से बीकानेर जिले में खुशी की लहर है। सियाग और डूडी समर्थकों ने इस फैसले को जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। उनका मानना है कि इस नियुक्ति से प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान को नई दिशा मिलेगी।
सियाग लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और कांग्रेस पार्टी के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी में रहते हुए आमजन की सेवा की है और विशेष रूप से किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राजेन्द्र सियाग ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

