Logo

बीकानेर गंगानगर चौराहे पर प्राइवेट बस स्टैंड बदमाशों का आतंक,मजदूर-पत्रकार असुरक्षित,पुलिस बेबस

आईरा समाचार बीकानेर—गंगानगर चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड ठड़ी पर प्रवासी मजदूरों का जीना बदमाशों ने मुश्किल कर रखा है। दीपक मंडल सहित सभी बिहारी रेहड़ी-ठेला वालों से हर हफ्ते “तारीफ उर्फ तारीफिया” नामक बदमाश व उसके पिता ‘तुल्ला’ जबरन हफ्ता वसूलते हैं। बुधवार शाम करीब 6 बजे मक्का भून रहे मजदूर से हफ्ता न मिलने पर दोनों ने खुलेआम उसकी बुरी तरह पिटाई की, भीड़ के सामने बाकियों को भी जमकर पीटा।

वरिष्ठ पत्रकार ने घटना रोकने का प्रयास किया तो तारीफिया और तुल्ला ने उनका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी—कहा, “स्पॉट किया तो शरीर के तीन टुकड़े कर देंगे।” दोनों के खिलाफ सदर थाने में पहले भी केस दर्ज हैं, पर क्षेत्र में इनके खौफ से कोई गवाही तक नहीं देता। ठेले, रेहड़ी, किराए से देने की सरकारी जमीन भी कब्जे में ले रखी है—हर गाड़ी-ठेले से रोज 200 रुपये वसूली होती है। डर और गुंडागर्दी से मजदूर और आम लोग महीनों तक मुकदमा दर्ज नहीं करवा पाते, और बदमाशों का गिरोह बेखौफ बना हुआ है। पुलिस ने कभी ठोस कार्रवाई नहीं की न कोई सख्त कदम, न अपराधियों को जेल। सवाल है । बस स्टैंड इलाका बदमाशों के कब्जे में कब तक रहेगा? कब मिलेगा मजदूरों, पत्रकारों, आम जनता को इंसाफ और सुरक्षा? आये दिन ये दोनों बाप बेटे जब चाहे जिसे चाहे पीट देते है। लेकिन अब वरिष्ठ पत्रकार ने पुलिस में केस दर्ज कराकर ठोस कार्रवाई की ठानी है, ताकि मजदूरों के मन से डर निकल सके और कानून का राज दिखे न कि गुंडों का।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.