Logo

यूआईटी की अनदेखी से बढ़ा खतरा, स्वर्ण जयंती कॉलोनी पार्क की आधी दीवार गिरी, बड़ा हादसा होने की आशंका

यूआईटी की अनदेखी से बढ़ा खतरा, स्वर्ण जयंती कॉलोनी पार्क की आधी दीवार गिरी, बड़ा हादसा होने की आशंका

इकबाल खान, बीकानेर। जयपुर रोड स्थित स्वर्ण जयंती कॉलोनी में कॉलोनी के बीच बने बड़े पार्क की चारदीवारी का एक हिस्सा आज सुबह अचानक भरभराकर गिर गया। वहीं दीवार का शेष हिस्सा भी जर्जर हालत में होने के कारण कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में करीब 250 छोटे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिन्हें भी नुकसान पहुंचने का खतरा है। कॉलोनी निवासी आमीन भाटी, रामनारायण और प्रेमजी माली ने बताया कि पार्क की जर्जर दीवार को लेकर कई बार यूआईटी अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।कॉलोनीवासियों का कहना है कि पार्क में प्रतिदिन बच्चे खेलते हैं और बुजुर्ग सैर करने आते हैं। यदि समय रहते शेष जर्जर दीवार की मरम्मत नहीं करवाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही दीवार गिरने से पार्क में लगे सैकड़ों पौधों को बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।स्थानीय लोगों ने यूआईटी प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जर्जर दीवार की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके और पार्क की हरियाली भी सुरक्षित रह सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.