बीकानेर आरसीबी सीनियर ने घणी घणी खम्मा क्लब ने जीते मैच
आरसीबी सीनियर ने घणी घणी खम्मा क्लब ने जीते मैच
बीकानेर। सादुल क्लब मैदान में चल रही श्री कुम्हार महासभा की क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए दो मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहले मुकाबले में आरसीबी सीनियर ने घणी घणी खम्मा क्लब को छह विकेट से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में यूनिटी क्लब धोलेरा ने करणी क्लब खारी ने 105 रनों से हराया। खेल समिति के प्रवक्ता अर्जुन मंगलाव ने पहले मैच का मैन आफ द मैच विनोद जालप ने 35 रन बनाकर 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिये जबकि दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे रमेश कुमार 22 रन बनाकर 4 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिये। रमेश इस टूर्नामेंट के अब तक एक मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर है। इस मौके पर श्री कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष रामलाल भोभरिया,श्री कुम्हार महासभा पूर्व अध्यक्ष पप्पू लखेसर,डायरेक्टर किशोर संवाल भोलासर,फौजी जगदीश माहर,कालूराम लखेसर, लक्ष्मण गुरिया, गिरधारी गुरिया, धनराज बोबरवाल,किसन गेधर समेत समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूद में विजेता टीमों को पुरस्कार दिये गये।

